गरेठ

लोटा या अन्य पात्र के जिस स्थान को आप पकड़कर उठाते हैं वह स्थान “गला” या अंग्रेजी में neck कहलाता है। छत्तीसगढ़ी में इस neck या गला स्थान को “गर” कहते हैं। इसी गर से बना है “गरेठ”। लोटा या किसी बर्तन के गले तक भर कर दिया गया पदार्थ “गरेठ” कहलाता है। यह भी ठोस या द्रव दोनों वस्तुओं के लिए प्रयुक्त होता है।

ओहर मोर गर ल धर लिस।
ए काए गर म ओरमाये किंदरत हस?
चाउर ल गरेठ भर देइस हे।
मही ल गरेठ लोटा लेके आबे।

Published by Sanjeev Tiwari

ठेठ छत्तीसगढ़िया, पेशे से वकील, दिल से पत्रकार। छत्तीसगढ़ी भाषा की पहली वेब मैग्‍जीन और न्‍यूज पोर्टल का संपादक। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व साहित्य को बूझने के लिए निरंतर प्रयासरत. ..

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *